{"_id":"5807782f4f1c1b726b7045c9","slug":"full-betel-seller-agreed-to-lift-each-side-gum-and-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहम उठा तमोलिनपुरवा, हर तरफ गम और गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहम उठा तमोलिनपुरवा, हर तरफ गम और गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिवार वालों से छीनी लाश, पत्नी की चूड़ियां टूटीं
- एचसीपी समेत दो सिपाहियों पर हत्या की रिपोर्ट, सस्पेंड
मंगलवार की देर शाम पुलिस पिटाई से हुई रामचंद्र तमोली की मौत के बाद तमोलिनपुरवा समेत इलाके में हर तरफ गम और गुस्सा फैल गया। परिवार वालों ने विरोध शुरू किया, तो पुलिस ने जबरन शव को कब्जे में ले लिया। इससे छीना छपटी के दौरान मृतक की पत्नी की चूड़ियां भी टूट गई। रात में पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। बुधवार की सुबह एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ धौरहरा शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां एहतियातन कोतवाल रामजी चौधरी मयफोर्स मौजूद रहे।
एसपी अखिलेश चौरसिया के अनुसार, मृतक के पुत्र अनूप निवासी गांव तमोलिनपुरवा मजरा बरारी नानकार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता 40 वर्षीय रामचंद्र मुखलिसपुर की बाजार में सब्जी बेचकर पैसा देने के लिए पड़ोस के गांव लोहारनपुरवा निवासी परसराम गौतम के घर गए थे। तभी पुलिस वाले वहां आ गए और उसके पिता को पीटने लगे। इस पर वह मौके से भागे, तो सिपाहियों ने पीछा कर उन्हें मेवालाल विश्वकर्मा की बाग में पकड़ लिया। फिर मारने पीटने लगे, जिससे रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी राजरानी ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले पानी डालकर पति को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें होश नहीं आया तो वह लोग भाग निकले। इस बीच बात फैलने पर तमाम लोगों की भीड़ रामचंद्र की लाश के आसपास जुटने लगी। मौत की जानकारी होते ही लोगों में गुस्सा पनपने लगा। उधर, सूचना पर कई थानों को फोर्स मौके पर भेजा गया। पुलिस ने गुस्साए लोगों से जबरन शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेजा। इस दौरान पत्नी राजरानी की छीनाझपटी में चूड़ियां भी टूट गईं। फिलहाल पुलिस की बेरहमी से की गई पिटाई के कारण रामचंद्र की मौत से लोगों में गुस्सा है। लोगों को रामचंद्र की मौत का गम हैं, वहीं पुलिस की क्रूरता से लोग सहमे हैं। पुलिस ने बुधवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इसके बाद शाम को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एचसीपी समेत दो सिपाहियों पर हत्या की रिपोर्ट, सस्पेंड
लखीमपुर खीरी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार वालों से बातचीत की। गांव लोहारनपुरवा में कच्ची शराब की बिक्री होने की सूचना पर थाने से एचसीपी (हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत) लालजी प्रसाद, सिपाही रामबहादुर यादव और प्रदीप कुमार दबिश देने गए थे। प्रथम दृष्टया तीनों को दोषी मानते हुए मृतक के पुत्र अनूप की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
पत्नी ने कहा, बेगुनाह थे पति
मृतक की पत्नी राजरानी ने कहा है कि उसके पति बेगुनाह थे। उनका कभी किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ। पुलिस ने बेरहमी से उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी जान चली गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे अनूप कुमार ने बताया कि वह शराब नहीं पीते थे। रास्ते में पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया, भागने पर दौड़ाकर मार डाला।
हृदय की बीमारी से हुई मौत
एसपी अखिलेश चौरसिया ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि बाहरी या अंदरूनी चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। डाक्टरों ने मौत का कारण हृदय की बीमारी होना बताया है।