फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   From ragging acres of crops by wild elephants

जंगली हाथियों के उत्पात से कई एकड़ फसल नष्ट

Tue, 01 Mar 2016 07:21 PM IST
चंदनचौकी।
चंदनचौकी। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
From ragging acres of crops by wild elephants
दुधवा नेशनल पार्क से सोमवार रात निकले करीब चार दर्जन हाथियों के झुंड ने आदिवासी थारू क्षेत्र के ग्राम चंदन चौकी, धुसकिया, पचपेड़ा, बलेरा आदि के खेतीहर इलाके  में किसानों की दर्जनों एकड़ फसल नष्ट कर दी । किसानों ने बमुश्किल पटाखे आदि दाग कर उनको खदेड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने थारू ग्राम चंदन चौकी के खेतों का रुख कर लिया और यहां उन्होंने किसान रामेश्वर प्रसाद, कमलेश कुमार, राम सिंह, दिनेश  कुमार, बाबू, शिवलाल, रामदुलारे, ठाकुर प्रसाद आदि की तैयार खड़ी गेहूं, मसूर की फसल को खाकर और रौंद कर नष्ट कर दिया। किसी तरह गांव वालों ने गोला पटाखा आदि दगाकर उनको भगाया।  इसके बाद हाथियों के झुंड ने थारू ग्राम धुसकिया का रुख किया और यहां पर उन्होंने किसान केके कठरिया, शिवकुमार, दासूराम, रामलखन, संतराम, तेजराम, गोगा कठरिया आदि की गेहूं की खड़ी फसलों को खाकर और रौंदकर नष्ट कर दिया।  वहां से भी भगाए जाने के बाद हाथियों का झुंड पचपेड़ा पहुंच गया और यहां पर ग्रामीण जाग गए और उनको खेतों में नहीं घुसने दिया।  हाथियों ने थारू ग्राम रामनगर व बलेरा गांव के खेतों में उत्पात मचा कर किसान हरी, सीताराम, भज्जी, शंकर, राजाराम, राम बहादुर आदि की खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed