{"_id":"be83b6592bd07d7260a86b6d2a8db73d","slug":"fraud-action-on-husband-nigasn-reached-for-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलिया पति पर कार्रवाई के लिए निघासन पहुंची युवती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छलिया पति पर कार्रवाई के लिए निघासन पहुंची युवती
निघासन
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में पढ़ाई करने गए निघासन क्षेत्र के एक युवक ने वहां एक युवती को बहला-फुसलाकर ब्याह रचा लिया और कुछ समय गुजारने के बाद वह युवती को झांसा देकर घर भाग आया। युवती ने शनिवार को पूरे मामले की शिकायत करते हुए निघासन थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक एक गांव निवासी युवक कई साल पहले कानपुर में पढ़ाई करने गया था। वहां पर युवक किराए पर कमरा लेकर रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली युवती से संपर्क हुआ और उसने युवती के परिवार वालों की मर्जी के बगैर मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन गुजारने के बाद युवती के परिवार वालों के संबंध भी सुधर गए। करीब एक माह पहले उसने घर आने की बात कही और निघासन चला आया।