{"_id":"58a05bf04f1c1b5b33d83f93","slug":"four-police-arrested-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर लहबड़ी में हुई गोकशी का मामला
तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
गांव रामनगर लहबड़ी में 35 गोवंशीय पशुओं को काटे जाने के मामले में पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पकड़े गए चारों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
बता दें कि गांव के निकट स्थित एक खेत में बृहस्पतिवार की रात 35 गोवंशीय पशुओं के अवशेष और मांस मिलने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया था। सैकड़ों लोगों ने हिंदू संगठनों के साथ कोतवाली का घेराव किया था और धौरहरा-ढखेरवा रोड कई घंटे तक जाम कर दी थी। हालांकि पुलिस ने मांस काट रहे गांव के ही हारुन को धारदार औजारों के साथ दबोच लिया था। बाद में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तीनों आरोपियों का अगले दिन चालान कर दिया था।
कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि रविवार की तड़के पुलिस ने छापेमारी कर गांव रामनगर लहबड़ी निवासी गुरफान, यूसुफ, अबरेबहार और अहराज को गिरफ्तार कर लिया। अवशेष बरामद होने के बाद पुलिस ने उसी दिन हारुन, जमाल और जलाल को गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया था। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।