{"_id":"941c3b80ea1460054407dc0ff4fc8b39","slug":"fire-brigade-station-raid-of-rogues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड स्टेशन पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर ब्रिगेड स्टेशन पर बदमाशों का धावा
निघासन।
Updated Tue, 25 Aug 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धनिर्मित फायर स्टेशन पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। वहां मौजूद ग्रामीणों की सजगता के चलते बदमाश भागने में सफल रहे। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने ठेकेदार को कब्जे में लेकर 70 हजार की नकदी लूट ली थी।
कस्बे के पलिया रोड पर उत्तर की तरफ दमकल विभाग का कार्यालय बन रहा है। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने धावा बोलकर यहां के ठेकेदार विवेक सिंह को कब्जे में लेकर 70 हजार की नकदी लूट ली थी। इसी रात पड़ोस के दो लोगों के घरों में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की थी। सोमवार की रात बदमाशों ने शाम करीब आठ बजे फायर स्टेशन को फिर अपना निशाना बनाया। बदमाशों को आता देखकर ठेकेदार ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। बदमाश मौके की नजाकत को देखते हुए भाग निकले। उधर एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि रात्रि गश्त तेज कर दी है।