फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father seeks CBI inquiry by meeting DM

पिता ने डीएम से मिलकर की सीबीआई जांच की मांग 

Thu, 20 Apr 2017 11:54 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Thu, 20 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father seeks CBI inquiry by meeting DM
JANCH - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे

विज्ञापन
खीरी ब्रांच नहर में डूबे छात्र-छात्रा का मामला 
पुलिस की कार्यशैली और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल  


एक महीने पहले शारदानगर की नहर में डूबे खीरी टाउन के छात्र और शहर की एक छात्रा के मामले में छात्र के पिता गुरुवार को कई अधिवक्ताओं के साथ डीएम से मिले और पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 

खीरी टाउन निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन जोशी कई अधिवक्ताओं के साथ गुरुवार को डीएम से मिले और डीएम आकाश दीप को बताया कि शहर निवासी वर्षीय छात्रा फरहा खीरी टाउन निवासी और उनका पुत्र 17 वर्षीय देवेंद्र जोशी डॉन बॉस्को स्कूल में कक्षा 10 के छात्र थे। 15 मार्च की दोपहर दोनों बच्चे गायब हो गए थे। 16 मार्च को दिन के करीब 12 बजे दोनों बच्चों को शारदा बैराज पर स्थित कफारा चेकपोस्ट पर मिलने की जानकारी हुई थी। तलाश के दौरान इसी दिन चकई पुल से करीब छह किलोमीटर दूर बड़ागांव के पास छात्र की स्कूटी खड़ी मिली थी। दोनों के जूते, चप्पल, चाकलेट और बिस्किट के रेपर भी मिले थे। पुलिस ने जब शारदा नदी में गोताखोरों के साथ दोनों की तलाश शुरू कराई तो छात्रा का शव उसी दिन बरामद हुआ था, जबकि 19 मार्च को छात्र देवेंद्र का शव इसी नहर में 60 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पानी में बहने के बाद भी छात्रा का चश्मा लगा रहना, पंचनामा में बाहरी चोटों की पुष्टि होना, चोटों से ताजा खून निकलना आदि सवाल उठाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहरी चोटों को न दिखाने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई को भी संदिग्ध बताया। छात्र के पिता का कहना है कि दोनों बच्चों की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। जान-बूझकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहरी चोटों और खून निकलना नहीं दर्शाया गया है। सभी ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed