फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father-daughter's death in road accident, one injured

सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, एक घायल 

Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया।
अमर उजाला ब्यूरो  उचौलिया। Updated Thu, 23 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Father-daughter's death in road accident, one injured
accident - फोटो : amar ujala
साइकिल पर सवार होकर तीनों पार कर रहे थे सड़क 
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मठवाल देवता मोड़ पर हुआ हादसा 


राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहदियापुर गांव के पास मठवाल देवता मोङ़ पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार छह वर्षीय लड़की खुशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता 30 वर्षीय सुआपाल ने शाहजहांपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसा मंगलवार की देर शाम हुआ। चौकी उचौलिया क्षेत्र के गांव मठ निवासी 32 वर्षीय भगवानदीन मंगलवार सुबह साइकिल से शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी अपने चचेरे भाई सुआपाल और उसकी छह साल की पुत्री खुशी को साथ लेकर होली मिलने अपनी ससुराल कोतवाली पसगवां के गांव जहूरपुरवा गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब आठ बजे मोहदियापुर गांव के पास हाईवे पर अपने गांव मठ के लिये मुड़ते समय अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती इससे पहले मासूम बच्ची खुशी ने दम तोड़ दिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान सुआपाल ने भी दम तोड़ दिया। भगवानदीन की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया की भगवानदीन के कोई मामा नहीं हैं। इस कारण उनकी मां सुरजा देवी अपनी ससुराल छोड़कर अपने मायके क्षेत्र के गांव मठ में रह रही हैं। सुआपाल दो भाई थे। उनकी एक बेटी और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed