फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disabled girl's body was found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में मिला विकलांग लड़की का शव

Fri, 27 Mar 2015 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास गुरुवार रात पानी भरे तालाब से झखरा गांव की एक विकलांग लड़की का शव बरामद किया गया। परिवारीजनों के मुताबिक लड़की के दोनों हाथ बंधे मिले तो शरीर पर धारदार औजार के निशान थे। उन्हें हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झखरा निवासी दीनबंधु ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री बिट्टा श्री दोनों पैरों से विकलांग है। उसे सरकारी योजना में व्हीलचेयर मिली हुई थी। गुरुवार को सुबह बिट्टा व्हीलचेयर से फूलबेहड़ ब्लॉक में किसी काम के लिए गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता का कहना है कि बिट्टा की व्हीलचेयर तेंदुआ गांव के पास तालाब के किनारे लुढ़की पड़ी थी और शव पानी में पड़ा था। सूचना मिलने पर परिवारीजन गुरुवार रात 10 बजे गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पिता दीनबंधु ने बताया कि बिट्टा के दोनों हाथ बंधे थे और आंख तथा चेहरे पर धारदार औजार के  निशान थे। दीनबंधु ने बिट्टा की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने लड़की के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ, फूलबेहड़ परशुराम ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घर लौटते समय रास्ते में शौच के लिए जाते समय बिट्टा तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed