फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dipesh case Five nominated

दीपेश मामले में पांच नामजद

Sat, 04 Jul 2015 07:33 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 04 Jul 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Dipesh case Five nominated
दीपेश मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक साल पहले इन्हीं आरोपियों ने दीपेश पर हमला बोला था। यदि उस समय पुलिस कार्रवाई करती तो शायद दीपेश की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा निवासी दीपेश पढुआ चौकी क्षेत्र के अंतर्वेद जंगल में स्थित बाग की रखवाली करता था। शुक्रवार दोपहर बच्चों को आम बीनने और तोड़ने से मना किया। बच्चों ने अपने घर जाकर सारी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर आधादर्जन हमलावर आए और दीपेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसको गोली मार दी। गोली लगने से उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। दीपेश के मंझले भाई सतीश की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना पुरवा निवासी गुड्डू, सिराजुद्दीन, शफीक, बाबू और सलीम के खिलाफ गैरइरादन हत्या और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुड्डू, सिराजुद्दीन, शफीक और बाबू को गिरफ्तार किया है। सलीम फरार बताया जाता है। मृतक के पिता जगमोहन ने बताया कि जमीन न होने के कारण वह हर साल वहीं पर बाग की रखवाली करता था। एक साल पहले भी आम तोड़ने को लेकर इन लोगों ने बाइक से जा रहे दीपेश पर बांके से प्रहार किया था, जिससे दीपेश को चोट आई थी और बाइक की लाइट भी टूट गई थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना करना तक उचित नहीं समझा था। दीपेश का अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed