{"_id":"1ddca6e36a611320e71cd3b44f775cce","slug":"dip-into-the-pool-the-young-man-s-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र पलिया में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र पलिया के ग्राम कोठिया निवासी काशीराम का 45 वर्षीय पुत्र संकटा शाम को घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर तालाब में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि संकटा शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नशे की हालत में ही वह तालाब में गिर गया होगा।