फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dilip Chandel killing police await autopsy report

दिलीप चंदेल की हत्या में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 12 Oct 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Dilip Chandel killing police await autopsy report
थाना क्षेत्र भीरा में गुरुवार को हुई नेशनल शूटर दिलीप चंदेल की हत्या की रिपोर्ट थाना भीरा ट्रांसफर हो गई है। अभी तक पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस के रवैये से मृतक के परिवार के लोग आहत हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी नेशनल शूटर दिलीप चंदेल को गुरुवार को बिजुआ रोड स्थित आदित्य पुरवार के क्रेशर के पास सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई थी। मृतक दिलीप चंदेल के भाई महीप चंदेल ने शनिवार को कोतवाली सदर में उनकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी राहुल शर्मा उर्फ विक्की को नामजद कराया था। महीप चंदेल ने तहरीर में बताया था कि दिलीप चंदेल ने पांच लाख रुपये आरोपी को उधार दिए थे इसी उधारी के सिलसिले में वह राहुल शर्मा के बुलाने पर महेवागंज स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। इसमें घटनास्थल थाना भीरा होने के कारण विवेचना थाना भीरा को स्थानांतरित कर दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से मृतक के परिवार के लोग आहत हैं। इस संबंध में मृतक के भाई महीप चंदेल ने बताया कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है यदि जल्दी ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

एसओ भीरा बृजराज यादव के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed