फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dies in road accident

सड़क हादसे में मौत

Sat, 14 May 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-रेहरिया खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-रेहरिया खीरी। Updated Sat, 14 May 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
dies in road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीणों ने गोला-मोहम्मदी मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

मोहम्मदी गोला मार्ग पर 20 वर्षीय युवक रोहित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मोहम्मदी गोला जाम लगा दिया। शुक्रवार को रोहित के बड़े भाई गोविंदा की मौत हो गई थी, दो युवा पुत्रों की मौत से पिता चुन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
घटनास्थल पर रेहरिया चौकी इंचार्ज ओर सीओ मोहम्मदी पहुंचे है। पुलिस के अनुसार शनिवार करीब साढ़े तीन बजे साहबगंज ग्रंट निवासी चुन्ना का 20 वर्षीय पुत्र रोहित जंगल नदी से बाटी चोखा खाकर बाइक से घर वापस आ रहा था तभी  मोहम्मदी  की ओर आ रहे वाहन ने उसकी बाइक में  सीधे टक्कर मार दी। जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसकी बाइक से परखचे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बाइक को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर देर से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का कोपभाजन बनना पड़ा। ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। जिससे मोहम्मदी गोला मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

बाद में सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह तथा रेहरिया चौकी इंचार्ज पारस नाथ यादव ने मृतक के पिता को समझाया तब जाकर जाम हट सका। इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि चुन्ना के बड़े पुत्र 30 वर्षीय गोविंदा की मृत्यु शुक्रवार को हुई थी। शनिवार को उसके दूसरे लड़के रोहित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार में दो युवा पुत्रों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed