{"_id":"5933fc854f1c1be327bdc480","slug":"dentist-and-tigers-got-caught-by-the-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत चिकित्सक और तीमारदार के विवाद ने पकड़ा तूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंत चिकित्सक और तीमारदार के विवाद ने पकड़ा तूल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार विरोधी समिति ने खोला मोर्चा, होगा आंदोलन
दंत चिकित्सक और उनके पति पर मुकदमा कराने की मांग
जिला अस्पताल में बच्चे का दांत उखड़वाने गए तीमारदार और डॉक्टर के बीच का विवाद तूल पकड़ने लगा है। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक ने पीड़ित तीमारदार का पक्ष लेते हुए दंत चिकित्सक और उनके पति सीओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
समिति के संयोजक एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने रविवार को अपने चैंबर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने जिला अस्पताल में हुए विवाद में डॉक्टर द्वारा पीड़ित तीमारदार पर मुकदमा दर्ज कराने और निघासन थाने में समाधान दिवस पर कुर्सी पर बैठने वाले फरियादी के साथ चौकी प्रभारी द्वारा मारपीट के मामले की निंदा की। उन्होंने कहा कि अर्जुनपुरवा मोहल्ला निवासी अंकुर गुप्ता एक जून को अपने पुत्र वीर का दांत उखड़वाने जिला अस्पताल गए थे, जहां पर डॉक्टर ने उनसे पैसे मांगे, जिस पर डॉक्टर से उनका विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने अपने पति सीओ गोला को फोन करके पुलिस बुलाई और अंकुर को पिटवा दिया और दूसरे दिन सरकारी काम में बाधा डालने का उस पर मुकदमा भी लिखवा दिया। वहीं उन्होंने निघासन में समाधान दिवस पर मटहिया निवासी कमाल अहमद के कुर्सी पर बैठ जाने पर ढखेरवा चौकी प्रभारी द्वारा एसडीएम और सीओ के सामने उसकी पिटाई करने के मामले की निंदा भी की। उन्होंने दंत चिकित्सक, उनके पति सीओ गोला सहित ढखेरवा चौकी प्रभारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सरकारी पद का दुरुपयोग एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही डॉक्टर डॉ. भीमेंदु गौतम की ओपीडी, आईपीडी एवं यूजर चार्ज का लेखा जोखा सार्वजनिक करने की मांग की है। सचिव धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि इन सबके खिलाफ कार्रवाई ना होने पर आठ जून को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के बाद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश गौतम, बहोरी लाल, बाबूराम राजवंश, जितेंद्र पांडे, अरूण पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।
पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी। पीड़ित अंकुर गुप्ता ने दंत चिकित्सक से हुए विवाद के संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि दांत निकलवाने की यदि फीस थी, तो डॉक्टर को पहले फीस जमा कराके बच्चे को इंजेक्शन लगाना चाहिए था, लेकिन डॉक्टर ने ऐसा ना करके पहले इंजेक्शन लगा दिया, फिर उसे अंदर ले जाकर पैसे मांगे। इस पर जब सीएमओ का नंबर मांगा तो अपने पति सीओ को फोन करके पुलिस बुलवाकर पिटवा दिया। पीड़ित ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।