फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dbangon troubled by the death of the farmer

दबंगों से परेशान किसान की मौत

Thu, 14 May 2015 10:34 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Thu, 14 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dbangon troubled by the death of the farmer
कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगनूपुर निवासी पट्टाधारक किसान भागीरथ की सदमे से मौत हो गई। वह जमीन पर दबंगों के कब्जा किए जाने से काफी परेशान रहता था। कुछ दिन पहले दबंगों ने गेहूं की फसल भी काट ली थी, जिसकी शिकायत तहसील दिवस में की गई थी। कोई कार्रवाई न होने से वह काफी आहत था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जुगनुपुर के 73 किसानों को 30 जून 2009 में पट्टे की जमीन पर काबिज कराया गया था, तब से दूसरे पक्ष के लोग आए दिन पट्टाधारकों की फसल नष्ट करते आ रहे थे। इस बार भी पट्टाधारकों ने गेहूं की फसल बोई थी, जिसे दूसरे पक्ष के लोग काटने नहीं दे रहे थे। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव पट्टाधारकों को गेहूं की बोई फसल उन्हें दिलाने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ कंबाइन लेकर खुद कटवाने गए थे, लेकिन कंबाइन खराब होने के चलते फसल कट नहीं पाई थी। इसका फायदा उठाते हुए 50 लोगों ने पट्टाधारकों की गेहूं की फसल को जबरन काट लिया था। इसकी शिकायत तहसील दिवस में आठ अप्रैल को भागीरथ, रामऔतार, सियाराम, रामकुमार, रामस्वरूप, मेवालाल सहित 25 पट्टाधारकों ने की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि दबंगों ने जबरन गेहूं की फसल काट ली है। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने एसओ धौरहरा को दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। कार्रवाई न होने पर बुधवार को पुन: डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। मृतक की पुत्री गीता ने बताया कि इस बात को लेकर उसके पिता काफी परेशान थे। बुधवार को खाना भी नहीं खाया था। गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे सदमे से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चे हुए बेसहारा
धौरहरा।
मृतक भागीरथ अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। उसकी पत्नी की 11 साल पहले मौत हो चुकी थी। सबसे बड़ी 18 वर्र्षीय पुत्री गीता और उससे छोटे पुत्र 15 वर्र्षीय अजय और 12 वर्षीय राहुल हैं। पट्टे की चार बीघा भूमि के अलावा अन्य रोजी रोटी का जरिया भी नहीं था, जिसके चलते भागीरथ काफी परेशान रहता था। अब उसके बच्चों के सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि भागीरथ ही एकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed