फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dangerous fire in Kishanpur Century

किशनपुर सेंच्युरी में लगी भीषण आग

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।  Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dangerous fire in Kishanpur Century
अाग - फोटो : अमर उजाला
कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया जा सका काबू
विज्ञापन


किशनपुर सेंच्युरी की मैलानी रेंज में लगी भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की वन संपदा का नुकसान होने का अनुमान है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।
किशनपुर सेंच्युरी के मैलानी रेंजर वीसी तिवारी ने बताया कि भीरा-मैलानी रोड से सटे चलतुआ उत्तर-पश्चिम कंपार्टमेंट पांच की बीट 35 में आग लगने की सूचना राहगीरों ने वन बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को दी। जंगल में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही देर में उत्तर भीरा के कंपार्टमेंट छह की बीट 37 तक फैल गई। वनकर्मियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने के साथ ही कुरियानी गांव के ग्रामीणों की मदद ली। कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस आग से ग्राउंड लेबिल प्लांट और झाड़ियां जल गईं है। कुछ कीमती पेड़ भी जले हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जंगल में लगी आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कहा कि संभवत: यह आग किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी से लगी हो सकती है।
विज्ञापन


वन विभाग का हाई अलर्ट जारी
किशनपुर सेंच्युरी की मैलानी रेंज के जंगलों में आग की घटना को लेकर डीएफओ साउथ अखिलेश पांडे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि डिवीजन की समस्त छह रेंजों क्रमश: मैलानी, भीरा, गोला, मोहम्मदी, शारदा नगर और मैगलगंज में वन क्षेत्राधिकरियों की अगुवाई में वन कर्मियों की टीमें गठित कर चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed