फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Customs officials found the room two countries currency

कस्टम अधिकारियों के कमरे से मिली दो देशों की करेंसी

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Customs officials found the room two countries currency
छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
6,69,230 रुपये नेपाली और 46,800 रुपये इंडियन करेंसी बरामद 
विज्ञापन

 पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई 

एक होटल में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर कस्टम के दो वरिष्ठ अधिकारियों और एक इंस्पेक्टर के पास से छह लाख 69 हजार 230 रुपये की नेपाली और 46 हजार 800 रुपये भारतीय करेंसी बरामद की है। कस्टम के यह अधिकारी भारत-नेपाल सीमा की गौरीफंटा में तैनात हैं। पुलिस ने नोट जब्त कर सीजर बना दिया है। बरामद मुद्रा को कस्टम के सुपुर्द कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। मामले मे किसी की गिरफ्तार नहीं हुई। 
पुलिस ने यह कार्रवाई नोट के अदला-बदली की सूचना पर की थी। शनिवार की रात करीब 12 मुखबिर की सूचना पर एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेंद्र गिरि, एसओ पलिया पीके झा, कोतवाल गौरीफंटा अजीत कुमार ने नगर के बाईपास रोड स्थित एक होटल पर छापा मारा। यहां पर पुलिस ने कमरा नंबर 14, 19, 21 से दो कस्टम के वरिष्ठ अधिकारियों और एक इंस्पेक्टर के कमरों में तलाशी ली। इसमें एक कमरे से तीन लाख दस हजार 320 रुपये की नेपाली करेंसी मिली। जबकि दूसरे कमरे से पुलिस ने एक लाख 60 हजार 350 रुपये नेपाली करेंसी और 44 हजार एक सौ रुपये भारतीय करेंसी बरामद की। इसके साथ ही तीसरे कमरे में पुलिस को एक लाख 98 हजार 560 रुपये नेपाली करेंसी और 2700 रुपये भारतीय करेंसी मिली। एसओ पलिया पीके झा ने कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन

 
पलिया। पुलिस ने नोट अदला बदली की सूचना पर आननफानन में होटल में छापा मार रकम तो बरामद कर ली, लेकिन पूरे मामले में उसने कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिन दो अधिकारियों और एक इंस्पेक्टर के पास से रकम बरामद हुई उनको ऐसे ही जाने दिया गया। न तो उनका कोई मुचलका भरवाया गया और न ही अन्य कोई कार्रवाई हुई। यह चर्चा का विषय बना हुआ और लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed