फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crushed brick on marital husband wife death

करवाचौथ पर पति ने पत्नी को ईंट से कुचला, मौत

Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज। Updated Thu, 20 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crushed brick on marital husband wife death
मौत - फोटो : अमर उजाला
- पसगवां में बुधवार की दोपहर हुई वारदात
विज्ञापन

- आरोपी पति तीन माह से डिप्रेशन में था

 बुधवार को अपने सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं व्रत रखकर करवाचौथ का पर्व मना रही थीं, तो वहीं पसगवां में एक पति ने अपनी पत्नी को ईंट से घायल कर दिया। इसके बाद घायल महिला इलाज के अभाव में काफी देर तक तड़पती रही, क्योंकि आरोपी पति हाथ में ईंट लेकर पास आने वालों को धमकाता रहा। समय से इलाज न मिलने के चलते घायल महिला ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। आरोपी पति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जो पत्नी की मौत के बाद से फरार है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।

पसगवां निवासी संतोष गुप्ता बुधवार को छत पर गया, तो उसकी पत्नी 24 वर्षीय नीरू भी जीने से छत पर जाने लगी। तभी संतोष ने ऊपर से ईंटें फेंकना शुरू कर दीं। एक ईंट उसके सिर पर लगी, जिससे वह घायल होकर जीने से नीचे जा गिरी। शोरगुल सुनकर पड़ोस में रह रहे भाई की पत्नी पूनम और उसके बच्चे आ गए, लेकिन  संतोष दरवाजे पर खड़ा होकर घर पर आने वालों का विरोध करने लगा। संतोष के मकान से दूर रह रहे बड़े भाई रामगुलाम सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह नीरू को पसगवां सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से घबराया संतोष अपने पांच वर्षीय पुत्र आशीष को अकेला छोड़ घर में ताला डालकर भाग गया। संतोष  मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घर वालों ने बताया कि तीन माह से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था, जिससे वह अजीब हरकतें करने लगता था। पसगवां इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव ने बताया कि मृतका के हरदोई के महोलिया निवासी पिता राजकुमार को सूचना दी गई। उनके आने पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed