{"_id":"579213d64f1c1bf36ec4b77c","slug":"crossing-store-burglars-the-shipment-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में चोरों ने पार किया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में चोरों ने पार किया हजारों का माल
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरी में ताला तोड़ने का प्रयास, लोगों में दहशत
चोरों ने एक दुकान से हजारो रुपए का माल पार कर दिया और दूसरी दुकान में ताले तोड़ने की कोशिश की। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं, लेकिन चौकी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
मेला सिंह चक्की के पास सुशील अग्रवाल की किराने की दुकान में चोर भीतर घुस गए और रिचार्ज कूपन समेत तमाम समान व हजारों रुपए की नगदी पार कर फरार हो गए। दुकानदार को सुबह चोरी की जानकारी हुई। इधर चोरों ने थाने रोड पर स्थित दीपक यादव की दुकान के शटर में पड़े ताले तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन किसी वाहन के आ जाने पर वह भाग निकले।
विज्ञापन
बता दें कि नगर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है और दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं। इससे व्यापारी और आम लोग बुरी तरह परेशान हैं लेकिन पलिया चौकी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी और अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। चोरियों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन