{"_id":"0b8003644bd84e7b2fe572a3adb6734e","slug":"credit-breakup-in-the-case-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि ऋण गोलमाल के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि ऋण गोलमाल के मामले में मुकदमा दर्ज
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
नगर के एचडीएफसी बैंक में किसानों के कृषि ऋण में गोलमाल करने के आरोपी बैंक अधिकारी अनिल वर्मा के विरुद्ध बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक भार्गव ने कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें 13 किसानों का 40.57 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में आरोप है कि अनिल कुमार वर्मा निवासी 28 श्रीनगर कॉलोनी खूबपुर जिला सीतापुर स्थानीय बैंक शाखा में कृषि ऋण विभाग में सामान्य प्रबंधक हैं, बैंक से ऋण ले चुके कुछ ग्राहकों से ऋण वसूली की कार्रवाई की गई तो कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके लिए गए ऋण की धनराशि कम मिली है या पहले चुकता की जा चुकी है। कुछ ग्राहकों को तो एनओसी भी दी जा चुकी थी।
तहरीर में लिखा है कि जांच में सामने आया कि अनिल कुमार ने कुछ ग्राहकों से अदायगी पैसा लेकर कूटरचित एनओसी, पुष्टिकरण दे दी और वसूली राशि बैंक में जमा नहीं की। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज जाली मोहर का प्रयोग कर बैंक के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी और हेराफेरी कर सारा धन गबन कर लिया गया।
विज्ञापन
कहा गया है कि बैंक की जांच में 13 किसानों के साथ धोखाधड़ी प्रकाश में आयी है, उनका नाम तहरीर में लिखा गया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी अनिल वर्मा आठ जुलाई से बैंक से बिना अवकाश स्वीकृति के गायब है उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।
तहरीर में कहा है कि कुछ अन्य बैंक ग्राहकों ने भी अनिल कुमार द्वारा रुपये लेने की बात कही है, बैंक की जांच अभी जारी है, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गबन की धनराशि कई गुना अधिक हो सकती है।
इन किसानों से धोखाधड़ी हुई उजागर
सौरणलाल निवासी ग्राम गदियाना तहसील गोला 4.19 लाख, जीवन ग्राम निवासी धन्तरिया तहसील गोला 2.94 लाख, वेदप्रकाश निवासी ग्राम मोहम्मददीनपुर तहसील मोहम्मदी 2.19 लाख, गुरुमीत सिंह निवासी ग्राम कोरहणखेम सराय तहसील मोहम्मदी 1.50 लाख, सुखदेव सिंह निवासी ग्राम संकरपुर राजा तहसील मोहम्मदी 6.50 लाख, जागीर सिंह निवासी ग्राम कोरिगवां तहसील गोला 2.84 लाख, प्रेम सिंह निवासी ग्राम कोरिगवां तहसील गोला 74 हजार, इंद्रजीत जैराम सिंह निवासी ग्राम कंधरापुर तहसील गोला 5.24 लाख, नंदलाल निवासी ग्राम मन्नापुर तहसील मोहम्मदी 2.91 लाख, वरुण कुमार निवासी ग्राम पीरपुर तहसील मोहम्मदी 1.12 लाख, तीरथ सिंह निवासी ग्राम अरफनगर ग्रंट तहसील मोहम्मदी 4.70 लाख, रवींद्र सिंह निवासी ग्राम सुभाषनगर तहसील मोहम्मदी 3.01 लाख, राजाराम निवासी ग्राम सरैंया विलयम तहसील गोला 1.25 लाख रुपये।
आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग करेगा जांच
एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ को सौंपी गई है।