{"_id":"5880b9a54f1c1b701befe02a","slug":"court-orders-re-start-deliberation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पुन: विवेचना शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पुन: विवेचना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हेमपुर गांव में वर्ष 2010 में एक व्यक्ति के घर में घुसकर हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में पुन: विवेचना शुरू कर दी है।
कोर्ट के आदेश पर केस की पुन: विवेचना कर रहे दरोगा अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम हेमपुर निवासी रामपाल ने वर्ष 2010 में दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट में गांव के ही निवासी ठाकुरप्रसाद, श्रीकृष्ण सहित 10 लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने, लूटपाट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पहले की विवेचना में कई लोग निर्दोष पाए गए थे। जिस पर रामपाल ने कोर्ट में पत्रावली दाखिल कर केस की पुन: विवेचना कराके दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने केस की पुन: विवेचना कराने का आदेश एसओ हैदराबाद को दिया था। इसी आधार पर आरोपी लोगों से पूछताछ की जा रही है।