फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couple injured by tree collapse, condition critical

पेड़ गिरने से घायल हुए दंपति, हालत गंभीर

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।  Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Couple injured by tree collapse, condition critical
घायल - फोटो : अमर उजााला
घायल दंपति जिला अस्पलात में भर्ती, पति की हालत गंभीर 
विज्ञापन

एसओ ने घर वालों को दी 3100 रुपये की मदद 

मोहम्मदी मार्ग पर अचानक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आए बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ नीमगांव ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घर वालों के इलाज के लिए पैसे न होने की बात कहने पर एसओ ने 31 सौै रुपये घर वालों को देकर जिला अस्पताल भेजा। 

नीमगांव निवासी 40 वर्षीय सिद्दीक अपनी पत्नी के साथ बाइक से इस्लामनगर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे मोहम्मदी मार्ग पर गांव भदूरा के निकट अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसओ डीके सिंह और घायलों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस 108 से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान घायलों के परिवार वालों ने जब इलाज के लिए पैसा पास न होने की बात एसओ से कही तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने 31 सौ रुपये घर वालों को देकर जिला अस्पताल रवाना किया। जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत में सुधार है, लेकिन पति सद्दीक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। आरोप है कि गांव अटवा निवासी एक युवक सड़क किनारे लगा पेड़ काट रहा था, जिससे हादसा हो गया। एसओ डीके  सिंह ने बताया कि पेड़ स्वयं गिरा या उसे कोई काट रहा था, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed