फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couple accused arrested Two sons looking for

आरोपी दंपति गिरफ्तार दोनों पुत्रों की तलाश

Fri, 27 Mar 2015 07:19 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Fri, 27 Mar 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अहिरी में गुरुवार को सरेशाम भाई की लाठी और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई, उसकी पत्नी और दोनों पुत्रों को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक खेत का रास्ता बंद कर देने पर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों पुत्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की देर शाम अहिरी गांव निवासी वीरपाल अपने बरसीम के  खेत में गया था। जहां पीछे से उसका छोटा भाई श्यामपाल भी आ गया। दोनों के बीच पहले से चल रहे खेत के  विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद श्यामपाल ने खेत का रास्ता बंद किए जाने पर वीरपाल की लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे वीरपाल की मौत हो गई। इस दौरान वहां पहुंची वीरपाल की पत्नी नन्ही देवी भी श्यामपाल के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गई। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई भगवानदीन की तहरीर पर श्यामपाल, उसकी पत्नी रामगुनी, पुत्र शर्मा उर्फ अनुज और अमित उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दंपति का चालान भेजा गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed