{"_id":"f1e70eabbf183a6ff5f4a1a317a63356","slug":"construction-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर निर्माण दुबारा शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-नेपाल सीमा पर निर्माण दुबारा शुरू
पलियाकलां
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर बनगवां में दुकानों का निर्माण फिर शुरू हो गया है। इसकी खुफिया विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। उधर एसडीएम पलिया ने भी निर्माण रोकने का आदेश दिया है।
मालूम हो कि गौरीफंटा सीमा पर पहले आबाद मंडी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया। इसके बाद व्यापारियों ने कुछ दूरी पर स्थित आदिवासी थारुओं के गांव बनगवां में एक मंडी का निर्माण किया तो उसे भी एसएसबी की रिपोर्ट पर रुकवाया गया। अब फिर से नई दुकानों का निर्माण शुरू कराया गया है। जानकारों की माने तो सीमा से कुछ दूर स्थित इस गांव में निर्मित मंडी तस्करी को तो बढ़वा देगी ही साथ वह सीमा सुरक्षा के लिए भी खतरा बनेगी। उनके मुताबिक एसएसबी ने इन बातों का दृष्टिगत रखकर रिपोर्ट भेजी थी और उसके बाद यहां निर्माण पर पाबंदी लगा दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन के आदिवासी मालिकों को नोटिस भी जारी किए थे, इस पर कुछ दिन तो सब बंद रहा लेकिन अब फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया है। अब यह निर्माण कैसे और किस प्रकार शुरू हो गया है इसको लेकर स्थानीय प्रशासन पर सवालिया निशान लग गए हैं। फिलहाल जो भी हो लेकिन खुफिया विभाग अलर्ट है और उसने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इधर इस बाबत एसडीएम पलिया एसपी सिंह का कहना है कि बाजार के निर्माण को रोकने का निर्देश दे दिया गया है, जल्दी ही निर्माण बंद करा दिया जाएगा।