फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commerce department goods caught millions

वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा लाखों का माल

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो-मैलानी। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Commerce department goods caught millions
बस - फोटो : amar uajal
- निजी बस से बरामद, एक ट्रक गेंहू भी पकड़ा
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग ने दिल्ली से तिकुनियां जा रह एक निजी बस का पीछा कर उसमें लदा लाखों का माल पकड़ा है। साथ ही शाहजहांपुर की ओर जा रहा एक ट्रक गेहूं भी पकड़कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।

वाणिज्य कर अधिकारी, लखीमपुर संजय शुक्ला ने बताया कि उन्होंने खुटार रोड पर बाबा चौराहे के पास दिल्ली से आ रही निजी बस को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने पास स्थित सेहरामऊ रोड पर उसे भगा लिया। पीछा करते हुए बस को मैलानी में चांदपुर रोड पर रोका जा सका। बस में होजरी, जूता-चप्पल, रेडीमेड आदि के नौ नग मिले, लेकिन माल का कोई मालिक नहीं मिला और न ही कोई कागजात मिले। कंडक्टर नफीस खां निवासी मेरठ को काज ऑफ डिटेंशन नोटिस दी गई तथा पकड़े गए माल को लखीमपुर कार्यालय ले जाया गया है। इसके अलावा उन्होंने शाहजहांपुर की ओर जा रहे एक ट्रक को रोककर चेकिंग की। ट्रक में गेहूं लदा था। चालक रंजीत सिंह निवासी भीरा गेहूं के कोई कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गए ट्रक को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वाणिज्य कर टीम में एसआई चंद्रपाल यादव कांस्टेबिल संदीप कुमार तथा मनोज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed