फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   coloney resident

कॉलोनियों से निकाले गए अवैध रूप से रह रहे दबंग

Tue, 29 Dec 2015 11:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
coloney resident
शहर में स्थित काशीराम कॉलोनियों में लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे
विज्ञापन
दबंगों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर उन्हें आवासों से निकाल दिया। उनकी जगह पर लाटरी सिस्टम से आवास पाने वाले तमाम लाभार्थियों को कब्जा दिलाया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान गढ़ी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में तहसील प्रशासन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जिसे देखते हुए वहां पुलिस बुलानी पड़ी।
तहसीलदार सदर राजीव शुक्ला के मुताबिक आवासों में फर्जी लोगों के निवास करने की शिकायत पर करीब डेढ़ साल पहले ही प्रशासन ने सर्वे कराया था। जिसमें डीसी रोड, गढ़ी रोड, लालपुर और भंसड़िया में स्थित काशीराम कॉलोनियों में 63 आवास दबंग व्यक्तियों के कब्जे में पाए गए थे।

उस समय तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन आवासों को अपने कब्जे में ले लिया था, लेकिन अराजकतत्व तहसील प्रशासन का ताला तोड़कर अवैध रूप से काबिज हो गए थे। पिछले दिनों इन आवासों के आवंटन के लिए प्रशासन ने लाटरी सिस्टम से लाभार्थियों का चयन किया था। जिन्हें कब्जा दिलाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। मंगलवार को गढ़ी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे लोगों को आवासों से बाहर निकाला गया। तहसीलदार ने बताया कि गढ़ी रोड के काशीराम कॉलोनी के 21 आवासों में डीएम के निर्देश पर पात्र व्यक्तियों को कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed