{"_id":"57a21aee4f1c1b675d2ba106","slug":"cm-sought-permission-to-file-a-lawsuit-on-dpm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएम पर मुकदमा दर्ज कराने की सीएमओ से मांगी अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीपीएम पर मुकदमा दर्ज कराने की सीएमओ से मांगी अनुमति
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने एनआरएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है और मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
गोला नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.गणेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को डीपीएम ने केंद्र पर आकर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका सत्यापित की है, जो इनके अधिकार में नहीं है। वह एक संविदा कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि इस मामले में फोन पर डीपीएम से बात की तो उन्होंने अभद्रता की। उधर, डीपीएम मनीष कुमार का कहना है कि गोला के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। प्रभारी डॉ. गणेश कुुमार अनुपस्थित मिले और तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। संविदा कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर किए थे। डीपीएम ने बताया कि गोला से निकलने के कुछ ही देर ही बाद डॉ.गणेश कुमार ने ही फोन पर अनावश्यक सवाल किए थे। डॉ. गणेश कुमार जो आरोप लगा रहे हैं वह गलत हैं। उधर, इस बाबत सीएमओ डॉ. जावेद अहमद का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।