{"_id":"5720b8c74f1c1bb938a91553","slug":"close-to-two-million-homes-in-the-town-of-goods-made-by-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो बंद घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दो बंद घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला राजाजीपुरम में सवा लाख नकदी समेत 10 लाख की चोरी
मोहल्ला काशीनगर में 17 हजार नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
कुछ दिनों तक रही खामोशी के बाद शहर में फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। मंगलवार की रात को मोहल्ला राजाजीपुरम और कांशीनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाते हुए दो घरों से एक लाख 42 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। शादी समारोह से जब बुधवार की सुबह गृहस्वामी अपने घरों को लौटे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने राजाजीपुरम में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी रजनीश सिंह और उनका परिवार मंगलवार की रात को भतीजी की शादी में शामिल होने युवराज पैलेस गया था। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे रजनीश सिंह लौटे, तो मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे। तो घर के कमरों में लगे ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने एक लाख 25 हजार नकद, एलईडी, सेट टाप बाक्स, सात अंगूठी, दो हार, तीन जोड़ी झुमकी, झाला, कुुंडल, एक जोड़ी टाप्स, चेन, पायल, कपड़े भरे ब्रीफकेस समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी रजनीश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में नकदी समेत करीब 10 लाख की चोरी का अनुमान जताया हैै। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मोहल्ला काशीनगर निवासी रामप्रकाश श्रीवास्तव मंगलवार को परिवार सहित विवाह समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। बुधवार को गृहस्वामी घर लौटा तो अंदर ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने मंगलवार रात में आराम से घर के एक-एक कोने को खंगालते हुए 17 हजार की नकदी, एक हार, एक जोड़ी झाले, झुमकी, दो जोड़ी टाप्स, चार कंगन, एक मंगलसूत्र, चेन, नथ बेंदा, छह अंगूठी, पायल, 35 चांदी सिक्के, पैंडल समेत कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
चोरी की घटनाएं हुई हैं। दोनों घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस ने किया हैै। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
-जेपी यादव, एसएसआई