फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   chori

दीवार फांदकर घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Mon, 29 Dec 2014 12:17 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
chori
शहर के हरषी बंगला में चोरों ने रात में बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की नगदी-जेवर उड़ा दिया। रविवार को गाजियाबाद से लौटकर आए मकान मालिक ने जब घर में बिखरा पड़ा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हरषी बंगला निवासी सेठ हरिनरायन परिवार के साथ अपने पुत्र बेटू से मिलने के लिए गाजियाबाद गए थे। गाजियाबाद में ही उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से आठ हजार रुपये की नगदी निकाली गई है। इस पर उन्हें याद आया कि वह अपना एटीएम लिफाफा समेत घर में ही छोड़ आए हैं। हरिनरायन को शक हुआ तो उन्होंने अपने भांजे रामजी को घर भेजकर चेक कराया और खुद गाजियाबाद से लखीमपुर के लिए निकल पड़े। रविवार को जब वह घर में दाखिल हुए तो दो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। उनके मुताबिक चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और चैनल का ताला तोड़कर अंदर बंद पड़े दरवाजे का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने दोनों कमरों का ताला तोड़ने के बाद आलमारी का लॉक तोड़ा। इसके बाद करीब डेढ़ लाख के जेवर और 50 हजार से अधिक की नगदी पार कर भाग निकले। पीड़ित हरिनरायन ने बताया कि अभी वह अपने सामान को चेक कर रहे हैं। जिसके बाद ही चोरी गए सामानों की सही जानकारी हो पाएगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं चोरों ने शिवकॉलोनी में भागवत कथा के लिए रखा बैट्रा, तीन मशीनें और एक स्टेपलाइजर चोरी कर लिया। इसी तरह गोटैयाबाग के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले ट्रॉली मैन लालजी के घर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रिक्शा चालक के परिवार को बांधकर लूटा
लखीमपुर खीरी। कड़ाके की सर्दी में शहर के सीमावर्ती मोहल्ले बदमाशों के निशाने पर हैं।  गोला रोड पर लगातार बदमाश चहलकदमी कर रहे हैं। रात में बदमाशों ने रिक्शा चालक और परिवार को तमंचा दिखाकर बांध दिया और नगदी-जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआरपी चौकी क्षेत्र के गोला रोड निवासी जुबेर के घर में सुरेश नामक रिक्शा चालक किराए पर रहता है। शनिवार की आधी रात को चार सशस्त्र बदमाश दरवाजा खटखटाकर अंदर दाखिल हो गए और सुरेश की पत्नी और बच्चों को असलहों के निशाने पर लेकर झुमकी, पायल, कुंडल, टप्स और 15 सौ रुपये लूट कर फरार हो गए। बता दें कि एक दिन पहले सुरेश के पड़ोसी सरोज मिश्रा के घर बदमाशों ने बांधकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने सुरेश के पड़ोसी वर्मा के घर में भी घुसने की कोशिश की लेकिन लोगों के शोर मचाने पर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed