{"_id":"57c862bd4f1c1ba4242cb423","slug":"chen-took-the-two-absconding-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लेकर दो आरोपी फरार, एक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन लेकर दो आरोपी फरार, एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
chor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
ग्राहक बनकर दुकान पर धमके और चुरा लीं थीं चेन
ग्राहक बनकर पुरानी गुड़मंडी स्थित निवासी सराफ किशन गुप्ता की दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने दो चेन उड़ा ली। शक होने पर जब दुकानदार ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी मौके से भागने लगे। इस पर दुकानदार ने भाग रहे युवकों में से एक इलाहाबाद के गांव दरेली निवासी फारुख को दबोच लिया, जबकि दूसरा साथी भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की पहले जमकर पिटाई की, बाद में सदर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला पुरानी गुड़मंडी निवासी किशन गुप्ता ने बताया कि उनकी सराफा बाजार (पुरानी गुड़ मंडी) में सोने-चांदी की दुकान है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलने पहुंचा। इसी बीच एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और सोने के जेवर खरीदने हैं। कुछ देर बैठाने के बाद उन्होंने उसे चेन दिखानी शुरू कीं। कई चेन देखने के बाद आरोपी ने कहा कि वह परसों भी उसकी दुकान पर आया था, उस समय जो जेवर दिखाए थे वह पसंद थे। जिन्हें आपने सामने रखी अलमारी में रखा था। इस पर उन्होंने अलमारी खोलकर जेवर निकाले और उसे दिखाने लगा। कुछ ही देर में आरोपी का दूसरा एक और साथी आ गया और वह भी जेवर पसंद करने लगा। उन्होंने आरोपी को गिनकर चेन दिखाईं थीं। चेन देखने के बाद जब आरोपी ने डिब्बा वापस किया तो उसमें दो चेन कम थीं। उन्होंने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो दोनों आरोपी भागने लगे। जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने फारुख को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। भीड़ ने पकड़े गए आरोपी की पहले जमकर पिटाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर इलाहाबाद के दरेली निवासी फारुख व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।