फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CHC in-charge and staff serried

सीएचसी प्रभारी और कर्मचारी भिड़े 

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
CHC in-charge and staff serried
- फोटो : demo

विज्ञापन

दोनों पक्षों में सुलह कराने के लिए आई डॉक्टरों की टीम 
दवा स्टाक रजिस्टर और अन्य कागजों पर हस्ताक्षर कराने को लेकर सीएचसी प्रभारी और कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई। मामले को लेकर पूरे दिन अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। दोपहर बाद डॉक्टरों की एक टीम आई पर दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी।

सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट बीएन सिंह, राहुल, पुनीत समेत करीब एक दर्जन कर्मचारियों ने सीएचसी प्रभारी पर आरोप लगाया कि वह समय से कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, जिससे कई काम पेंडिग पड़े रहते हैं। आरोप है कि चार माह पहले लालजी पासी के चार्ज लेने के बाद अस्पताल की व्यवस्था खराब हो गई। हस्ताक्षर न करने के कारण बहुत से कार्य पेंडिंग पड़े हैं। उसके बाद वह उल्टे कर्मचारियों पर ही आरोप लगा देते हैं। बुधवार की सुबह फार्मासिस्ट समेत कई कर्मचारी हस्ताक्षर कराने के लिए प्रभारी लालजी पासी के पास गए। आरोप है कि वह अपने चेंबर में बैठे थे, उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।  कर्मचारियों ने प्रभारी से हस्ताक्षर न करने का कारण पूछा। सही जवाब न मिलने पर कर्मचारी उनसे भिड़ गए। सीएचसी के अंदर तू-तू मैं-मैं होता हुआ देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से लोगों ने मामले को शांत कराया। मामले की जानकारी होने पर डॉक्टर संघ प्रांतीय अध्यक्ष अमिकेश द्विवेदी समेत करीब आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम सीएचसी आ धमकी पर सुलह नहीं हो सकी। सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण पर जाने के कारण हस्ताक्षर करने से मना किया था। हस्ताक्षर करने में देरी नहीं करते हैँ। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed