{"_id":"3bd64337c89926590b6f6fbaaae52dda","slug":"cash-stolen-from-school-records-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नगदी और अभिलेख चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से नगदी और अभिलेख चुराए
शंकरपुर चौराहा
Updated Wed, 04 Mar 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पिपरी गोकन में संचालित ज्ञान पब्लिक स्कूल में मंगलवार रात तीन लोगों ने सेफ में रखे अभिलेख और 27 हजार चुरा लिए। स्कूल में ही सो रहे प्रबंधक ने उन्हें देख लिया, लेकिन भय के कारण कुछ नहीं बोल पाए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पिपरी में उनका ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल है, जिसमें मंगलवार की रात में तीन लोगों ने आकर रिकार्ड, दीवार घड़ी, सिलेंडर और अलमारी में रखे 27 हजार रुपये चुरा लिए। उनका यह भी कहना है कि चौकीदार के न आने के कारण वह स्वयं ही स्कूल में सो रहे थे, जिससे उन्होंने चोरों को पहचान लिया। पुलिस ने गांव भगनापुर के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हल्का दरोगा अतुल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।