{"_id":"a5f61bd6dd59990afd6c8f26e839c40b","slug":"bsp-leader-s-brother-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के भाई की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता के भाई की संदिग्ध हालात में मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
अर्जुनपुरवा मोहल्ला निवासी बसपा नेता मनमोहन मौर्या के 35 वर्षीय छोटे भाई राममोहन का शव गुरुवार की सुबह उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिवारीजनों के मुताबिक राममोहन ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल, चौकी इंचार्ज हंसमती समेत तमाम पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक एक साल पहले राममोहन की शादी फर्रुखाबाद से हुई थी। मायके में विवाह होने के कारण 23 जनवरी को पत्नी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद गई थी। पुलिस का कहना है कि सेठघाट रोड पर राममोहन की स्टील की फैक्ट्री है। गुरुवार की सुबह राममोहन का मैनेजर पिंटू फैक्ट्री की चॉभी लेने के लिए घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। इसी बीच आलोक नामक युवक भी घर पहुंचा। पिंटू और आलोक दोनों राममोहन को बुलाने के लिए आवाज लगाने लगे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर इन लोगों ने स्टूल लगाकर कमरे के अंदर झांका। अंदर राममोहन का शव लटका हुआ था, इस पर इन लोगों ने घरवालों को जानकारी दी।
पत्नी की साड़ी से ग्रिल से लटका था शव
पुलिस अफसरों के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे तब राममोहन के शव को नीचे उतार कर रख दिया गया था, लेकिन पुलिस को घरवालों से मिली जानकारी के मुताबिक राममोहन का शव कमरे में ग्रिल से पत्नी की साड़ी में लटका हुआ था यह बात पुलिस संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से कतरा रही है।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेता पहुंचे
पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व मंत्री माया प्रसाद, सुरेंद्र्र वर्मा, अजय सरोज, सपा नेता प्रदीप गौतम, जिला पंचायत सदस्य अयूब खां, अमेठी प्रधान अब्दुल माबूद खां समेत कई पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता पहुंचे।
शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि बसपा नेता के भाई की मौत की जानकारी होने पर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है। हर बिंदु की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की पत्नी के लौटने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ कहना मुश्किल है।