{"_id":"f51103c4f832cc4ead5f472fc8d3ab9a","slug":"brother-in-law-allegations-of-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर और देवर पर दुराचार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर और देवर पर दुराचार का आरोप
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सदर क्षेत्र की एक महिला ने तीन लोगों पर धोखे से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसपी अरविंद सेन के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुर और देवर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना गोला कोतवाली को सौंपी गई है।
पीड़ित महिला के मुताबिक वह मूल रूप से हरदोई जिले की रहने वाली है। वह लखीमपुर में काम करने आई थी। गोला के रहने वाले एक युवक के साथ उसने निकाह किया था, जिससे एक बच्ची भी है। इसके कुछ समय बाद उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। इस दौरान उसके ससुर और देवर ने धोखा देकर यौन शोषण किया। इस कृत्य में उसकी सास ने भी कोई विरोध नहीं किया। इसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करते थे। महिला की तहरीर के आधार पर महिला थाना ने पति, ससुर, देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि उसकी सास के खिलाफ भी सहयोग करने के आरोप में रिपोर्र्ट दर्ज की गई है। महिला थाने की एसओ कमर सुल्ताना ने बताया कि आरोपी सभी गोला कोतवाली क्षेत्र के हैं इसलिए मामले की विवेचना गोला कोतवाली को सौंपी गई है।