फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Breaking Thousands of theft

ताला तोड़कर घर में हजारों की चोरी

Sun, 05 Apr 2015 07:27 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 05 Apr 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर गृहस्वामी के कमरे से हजारों का माल उठा ले गए। चोरी करते समय चोरों ने किराएदार के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। रात में जब वह लघुशंका के लिए उठा तो बाहर से कमरा बंद पाकर किराएदार को माजरा समझ में आया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी शशी यादव सीतापुर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनके मकान में किराए से ओमप्रकाश वर्मा रहते हैं। मकान में लोहे की जाली के दरवाजे लगे हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि 4/5 अप्रैल की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर आ गए और शशी यादव के कमरे, अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

रात लगभग दो बजे जब किराएदार ओमप्रकाश पेशाब करने के लिए उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ओमप्रकाश ने परेशान होकर काफी शोर मचाया, मोहल्ले वाले भी एकत्र हुए लेकिन किसी ने रात में मकान के अंदर घुसने की हिम्मत नहीं की। नगर पालिका सदस्य शहाना राईन के पति जमाल अहमद राईन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ओमप्रकाश एक मारबल की दुकान पर काम करते हैं, उन्होंने अपने फोन से दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने मकान के अंदर पहुंचकर बाहर से बंद दरवाजा खोल दिया तब वह लोग बाहर निकल सके। किराएदार ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर के मोहल्ला गढ़ी में नगर पालिका परिषद द्वारा अयूब बेग के मकान के पास सोलर पैनल लगाया गया था, जिसे रात को चोरों ने चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed