फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Branch Manager looted jewelery from his wife beaten

शाखा प्रबंधक की पिटाई कर पत्नी से लूटे जेवर

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Branch Manager looted jewelery from his wife beaten
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
शहर के पीके इंटर कॉलेज के पास हुई घटना, इधर से उधर टहलाती रही पुलिस, नहीं ली तहरीर 
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लुटेरों ने पीके इंटर कॉलेज के निकट गली में शिव कॉलोनी निवासी सहारा इंडिया परिवार शाखा कार्यालय मितौली के शाखा प्रबंधक श्रीकांत मिश्रा की बाइक रोक ली और तमंचे के बल पर उनकी पत्नी के जेवर और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर शाखा प्रबंधक के सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल शाखा मैनेजर घटना के बाद से दो चौकियों और कोतवाली के बीच चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें इधर-उधर टहलाती रही। पुलिस ने रिपोर्ट लिखना तो दूर दूसरे दिन भी घटना की तहरीर नहीं ली। 
मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी श्रीकांत मिश्रा ने बताया उनकी पत्नी कई दिनों से बीमार हैं। रविवार की शाम वह शहर के एक निजी अस्पताल से पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। बेहजम रोड पर स्थित पीके इंटर कॉलेज के पास की गली में शाम करीब नौ बजे पीछे से आए तीन युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली और तमंचे के बल पर पत्नी की झुमकी, बाली और गले से पैंडिल और सोने की माला उतरवा लिया। हाथ से पर्स छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके सिर पर तमंचे की बट मार दी और भाग निकले। पर्स में ढाई हजार रुपये और अन्य सामान था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर तहरीर तक नहीं ली।  
विज्ञापन


कप्तान साहब, चौकी पर ही बैठी रही आपकी पुलिस 
शाखा प्रबंधक श्रीकांत मिश्रा ने भागते समय बदमाशों का बाइक का नंबर नोट कर लिया और एलआरपी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज संजय सिंह को पूरी घटना और बाइक का नंबर बताया, लेकिन चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाने की जरूरत नहीं समझी। चौकी इंचार्ज ने घटना संकटा देवी चौकी की बताकर उन्हें संकटा देवी पुलिस चौकी भेज दिया। यहां पर भी पुलिस ने घटना अनसुनी कर दी और उन्हें कोतवाली सदर भेजा। वह जब कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सुबह आने की बात कहकर टरका दिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब वह सुबह कोतवाली पहुंचे तो राहुल गांधी का कार्यक्रम होने के कारण व्यस्तता बताते हुए पुलिस ने उन्हें शाम को आने की बात कहकर लौटा दिया। उन्होंने जब तहरीर देने का प्रयास किया तो पुलिस ने तहरीर भी नहीं ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक का नंबर ट्रेस करती तो पकड़े जाते बदमाश 
पीड़ित शाखा प्रबंधक ने बाइक का रंग, नंबर और बदमाशों की हुलिया पुलिस को बताया। यदि पुलिस तुरंत सक्रिय हो जाती और चेकिंग करती तो शायद बदमाश भागने में सफल नहीं हो पाते। खास बात तो यह है कि दूसरे दिन भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। पुलिस ने बाइक किसकी है? घटना में कौन लोग शामिल हैं? इसका भी पता लगाने की जरूरत नहीं समझी। 


घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। चौकी पुलिस को यदि सूचना थी तो मौके पर जाना चाहिए और उन्हें मुझसे बताना चाहिए था। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल से लौटने पर मामले की जानकारी करता हूं। पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
-रामजी चौधरी, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed