फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Border areas are becoming Target of bullies

सीमाई इलाके बन रहे बदमाशों का निशाना

Mon, 12 Jan 2015 06:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Jan 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
Border areas are becoming Target of bullies
सर्द रातों में अक्सर सीमाई इलाकों में पुलिस रात्रि गश्त करने में लापरवाही बरतती है, इसी का फायदा उठाकर बदमाश सीमाई क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। खास बात है कि सीमाई क्षेत्रों में हुई घटनाओं में कई मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जो मुकदमा लिखे हैं उनके एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डेढ़ माह पूर्व खीरी रोड पर स्थित मोहल्ला राजाजीपुरम निवासी मयंक पुरोहित के यहां आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर परिवारीजनों को बांधकर लाखों रुपये का जेवर और हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की लेकिन अब तक कोई पकड़ा नहीं गया। 10 दिन पूर्व शहर के सीमावर्ती गांव गढ़ी में कमल रस्तोगी के घर महिलाओं और बच्चों को बांधकर बदमाशों ने लाखों के जेवर और 10 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही कोई बदमाश चिह्नित हुआ। अभी तीन दिन पहले सशस्त्र बदमाशों ने सीमावर्ती गांव पिपरिया बाईपास के नई बस्ती मोहल्ला निवासी गंगाप्रसाद गुप्ता के घर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पुत्र सुशील का हाथ बांधकर बदमाशों ने परिवारीजनों को तमंचा दिखाकर करीब एक लाख रुपये का जेवर और दो हजार की नगदी लूटकर भाग निकले। पीड़ित गंगाप्रसाद ने सदर कोतवाली में घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बदमाशों की मौजूदगी और पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि अमूमन घटनाएं शांत इलाकों में ही ज्यादा होती हैं, लेकिन पुलिस की गश्त के लिए कोई क्षेत्र अलग नहीं होता। रात्रि गश्त की मॉनीटरिंग लगातार की जाती है। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed