{"_id":"578a498d4f1c1b6c2a13da48","slug":"bookkeeper-accused-beaten-looted-74-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मुनीम की पीटा, लूटे 74 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मुनीम की पीटा, लूटे 74 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही/ बेलरायां।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दुकान बंद कर वापस आ रहा था मुनीम, रिपोर्ट दर्ज
तिकुनियां मार्ग पर खाद की दुकान के मुनीम की पिटाई कर बदमाश 74 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने दुकान स्वामी की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा बेलरायां निवासी सर्वेश शर्मा की तिकुनियां मार्ग पर गांव उमरा के निकट खाद की दुकान है। बुधवार को गांव तकियापुरवा निवासी मुनीम प्रेमपाल दुकान बंद कर बैग में खाद बिक्री के 73,800 रुपये रखकर साइकिल से घर की ओर चला। गांव उमरा के पास स्थित पुलिया पर चार बदमाशों ने उसे असलहों के बल पर रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बदमाश उसके पास से नोटों से भरा थैला, मोबाइल और साइकिल लूट ले गए। वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचा और घटना बताई। दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ दिनेश यादव ने बताया घटना संदिग्ध है। मुनीम से पूछताछ की गई। जिससे पुलिस का शक मुनीम पर गहरा रहा है। उन्होंने बताया कि दुकान स्वामी सर्वेश शर्मा की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।