{"_id":"83dce3a194c14df92e170a303792116b","slug":"bodies-found-on-the-fourth-day-of-the-missing-villagers-suspecting-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का चौथे दिन मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता ग्रामीण का चौथे दिन मिला शव, हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव पतवन निवासी एक ग्रामीण का शव बृहस्पतिवार की शाम हरिहरपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। वह सोमवार को घर से निकला था, जिसके बाद से नहीं लौटा। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पतवन निवासी 40 वर्षीय संजय कुमार रैदास सोमवार को हरिहरपुर गांव में अपनी साइकिल वापस लेने गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस दौरान परिवार वालों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की शाम को हरिहरपुर गांव में गन्ने के खेत में लोगों ने उसका शव पड़ा देखा, जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। म़ृतक के भाई अरुण ने हत्या की आशंका जताई हैै। वहीं पसगवां पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है, क्योंकि मृतक के शरीर पर जाहिरा चोटों के निशान नहीं मिले हैं।