{"_id":"9bf65e84131dff61e1166cd4d2aa2837","slug":"biluri-village-caught-the-tiger-skin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौरी गांव में पकड़ी गई बाघ की खाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलौरी गांव में पकड़ी गई बाघ की खाल
धनगढ़ी (नेपाल)
Updated Wed, 21 Jan 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
नेपाल अपराध अनुसंधान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारतीय सीमा से सटे गांव बिलौरी में मंगलवार की रात एक भारतीय के पास से बाघ की एक खाल और 23 किलो हड्डियां बरामद कीं। उसे पकड़कर जिला वन कार्यालय कंचनपुर के सुपुर्द किया गया है।
नेपाल अपराध अनुसंधान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत से बाघ की खाल लेकर आ रहा है। सूचना पर टीम ने नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया, जिसके पास से बाघ की एक खाल और उसकी 23 किलो हड्डियां मिलीं। टीम के मुताबिक संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम अनुज कुमार निवासी थाना संपूर्णानगर खीरी बताया है। वह बाघ की खाल को लेकर चीन की सीमा पर जा रहा था। बाघ की खाल की लंबाई आठ फुट और चौड़ाई दो फुट तीन इंच है। पकड़े गए व्यक्ति को टीम ने कंचनपुर जिले के वन कार्यालय को सौंप दिया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को भी एक भारतीय युवक के पास से नेपाल पुलिस ने बाघ की खाल समेत 22 किलो हड्डियां बरामद की थी।