{"_id":"269cae1ea4ad6d1044875d4f2aa0b3ea","slug":"bike-collision-two-students-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल
पलियाकलां
Updated Fri, 13 Mar 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़कर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को एक तेज गति बाइक सवार ने शहर के बाईपास रोड पर टक्कर मार दी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया।
बहराइच निवासी 16 वर्षीय ज्ञानेंद्र्र एवं स्थानीय निवासी राज सेंटऐंस कॉलेज पलिया में इंटर के छात्र हैं। दोनो एक शिक्षक से टयूशन पढ़कर बाईपास होते हुए टेंडर फीट हास्टल जा रहे थे जहां ज्ञानेंद्र रहता है। भूमि विकास बैंक के सामने पहुंचने पर विपरीत दिशा से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्र दूर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। पड़ोसी दुकानदारों एवं राहगीरों ने उन्हें उठाकर किनारे बैठाया और एंबुलेंस, हास्टल चालक हरदीप सिंह एवं पुलिस को सूचना दी। तत्काल दोनों छात्रों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।