{"_id":"59743b96952f603683ad980db99a2496","slug":"bike-and-cash-looted-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक और नगदी लूटी
भीखमपुर।
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सकेथू मोड़ पर दिनदहाड़े ग्रामीण के पास से 2100 रुपये की नगदी और बाइक लूट ली। मामला थाना हैदराबाद क्षेत्र का है, लेकिन अजान पुलिस ने मोहम्मदी की अमीरनगर चौकी क्षेत्र की घटना बताकर पल्ला झाड़ लिया।
पीड़ित विजेंद्र सिंह निवासी मानपुर थाना नीमगांव अपनी ससुराल थाना हैदराबाद के तकिया गांव आया था। शुक्रवार को वह अपने घर के लिए बाइक से चला तभी सकेथू मोड़ पर करीब डेढ़ बजे उसे सात-आठ लोगों ने असलहों के बल पर रोक कर लूट लिया। वह थाना हैदराबाद चौकी अजान पर पहुंचा लेकिन यहां की पुलिस ने उसे मामला मोहम्मदी कोतवाली की अमीरनगर चौकी का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इससे परेशान पीड़ित ने अपनी पीड़ा जिला मुख्यालय जाकर एसपी को बताने की बात कही है।