{"_id":"5808cea84f1c1b1030703db7","slug":"between-history-sheeters-firing-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों के बीच फायरिंग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटरों के बीच फायरिंग, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, दूसरा फरार
- पूर्व विधायक के आवास के पास हुई वारदात
पूर्व विधायक आरए उस्मानी के आवास के निकट बुधवार की देर सायं दो हिस्ट्रीशीटर आमने-सामने आ गए। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों ने अवैध असलहों से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया है, पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश कर रही है।
बुधवार की देर सायं करीब 10 बजे पूर्व विधायक आरए उस्मानी के आवास के निकट एक पान की दुकान पर दो हिस्ट्रीशीटर आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक दोनों नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों आरोपियों के बीच हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर कोतवाल राम जी चौधरी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। शहर कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी सिकिटिहा निवासी पुष्पेंद्र हैं, जबकि दूसरा आरोपी जग्गा फरार हो गया है। दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और दोनों ने हवाई फायरिंग की है, लेकिन पुष्पेंद्र के पास से मौके पर तमंचा नहीं मिला है, हालांकि मौके से एक 315 बोर का कातरतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।