फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bdhwari man in demand Dindhadeh of murder

बढ़वारी मांग में युवक की दिनदहाडे़ हत्या

Fri, 21 Aug 2015 11:02 PM IST
पसगवां
पसगवां Updated Fri, 21 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bdhwari man in demand Dindhadeh of murder
थाना पसगवां के गांव बढ़वारी मांग निवासी प्रेमचंद (27) ने कैंसर के इलाज को अपनी चार बीघे जमीन का सौदा कर दिया। इससे गुस्साए चचेरे भाइयों ने अपने भांजे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे प्रेमचंद को उसके घर के बाहर से खींच लिया और पेट में गोली मार दी। इसके बाद पत्नी के सामने से हमलावर उसे पड़ोस स्थित अपने घर खींच ले गए और धारदार हथियार से गर्दन काट दी, जिससे प्रेमचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बढ़वारी मांग निवासी प्रेमचंद के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक की पत्नी रूबी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता उमाशंकर और मां गुड्डी देवी शुक्रवार की सुबह उसे लेने आए थे। वह बाहर निकली थी कि दूध लेने गए पति प्रेमचंद भी आ गए। वह लोग घर के भीतर घुस पाते कि पड़ोस में रह रहे चचेरे देवर लल्लन और राजकुमार गांव निवासी सर्वेश कुमार और जिला हरदोई के थाना मझिला के गांव लोकपुर निवासी भांजे सर्वेश के साथ हमला बोल दिया। वह लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही भांजे सर्वेश से तमंचे से पति के पेट में गोली मार दी। इसके बाद वे लोग उन्हें खींचकर अपने घर ले गए। वह और उसके माता-पिता चीखते हुए उनके घर की ओर भागे, लेकिन हत्यारों ने दरवाजा बंद कर धारदार हथियार से पति की गर्दन काट दी जिससे उनकी मौत हो गई। उसकी चीख-पुकार पर गांव वालों को आता देख चारों लोग जानमाल धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद हत्यारोपियों के घर की महिलाएं और बच्चे भी घर को ताला लगाकर भाग गए। घटना की सूचना पर एसओ अनिल शाही समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी पर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर लल्लन, राजकुमार, सर्वेश कुमार और सर्वेश के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि परिवार में सिर्फ नि:संतान दंपति ही हैं, इसलिए चचेरे भाइयों की नजर उसकी संपत्ति पर थी। उसने अपनी जमीन का सौदा किया इसलिए हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्पत्ति के लालच में अपनों ने ले ली जान
पसगवां।
थाना पसगवां क्षेत्र के गांव बढ़वारी मांग में शुक्रवार की सुबह हुई वारदात से ग्रामीण दहशत में आ गए। सवा आठ बजे युवक प्रेमचंद को घर के बाहर गोली मारने से लेकर हमलावरों का अपने घर खींचकर ले जाना और फिर धारदार हथियार से गर्दन काट देने की घटना भले ही कुछ मिनटों में घटित हो गई, लेकिन इसे यादकर प्रत्यक्षदर्शी सिहर उठते हैं। घटना की चश्मदीद पत्नी रूबी, थाना पसगवां क्षेत्र के ही गांव रमपुरा निवासी ससुर उमाशंकर और सास गुड्डी देवी बदहवास हैं। वहीं गांव वाले अवाक होकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मृतक प्रेमचंद के माता-पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। उसका विवाह छह साल पहले हुआ, लेकिन कोई संतान नहीं है। 16 बीघे के जोतकार प्रेमचंद को जब से मुंह के कैंसर की बीमारी का पता चला, तबसे वह काफी परेशान रहता था। किसी ने लखनऊ में इलाज कराने की सलाह दी, जिसके लिए धन की व्यवस्था को उसने चार बीघे जमीन बेचने की ठान ली थी। पत्नी ने बताया कि दो दिन पहले जमीन का सौदा हुआ तो पड़ोस में रह रहे आरोपी रिश्तेदारों ने उनसे बोलचाल बंद कर दी थी, लेकिन उसे इस बात का तनिक भी आभास नहीं था कि वह उन्हें मार डालेंगे। उसकी संपत्ति पर पति के चचेरे भाइयों के नजर है, इसका भी उन लोगों को कभी अहसास नहीं हुआ। रोती-बिलखती पत्नी एक ही बात रो रोकर कह रही है कि हाय, अपनों ने उन्हें मार डाला।
नहीं मिले हथियार
हत्यारोपियों के घर की महिलाएं और बच्चे पुलिस पहुंचने से पहले ही घर में ताला लगाकर भाग गए थे। हालांकि दूसरी तरफ से पुलिस को दरवाजा खुला मिल गया। एसओ अनिल शाही ने बताया कि मौके से आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है। जमीन पर बिखरे खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
घटना के बाद गांव में सन्नाटा
हत्या के बाद मृतक के घर से लेकर आरोपियों के यहां तक ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लेकिन जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची लोग खिसक गए। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़की तक बंद कर लिए। इसके बाद गांव में सन्नाटा सा छा गया।

पुलिस रही सुस्त
सुबह सवा आठ बजे से साढ़े आठ बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी पुलिस को पौने नौ बजे हुई, लेकिन एसओ पसगवां साढ़े नौ बजे के बाद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम का न पहुंचना और साक्ष्यों को जुटाने में पुलिस की सुस्ती साफ नजर आई। हालांकि इस बाबत एसओ का कहना है कि विवेचना में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed