{"_id":"57dd40254f1c1b447fd48d9a","slug":"bahraich-recovered-the-stolen-pickups-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से चोरी हुई पिकअप बरामद की, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइच से चोरी हुई पिकअप बरामद की, दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चोर
कोतवाली ने बाइक भी बरामद की
सदर कोतवाली की राजापुर चौकी पुलिस के हाथ शनिवार को बड़ी कामयाबी लगी। पुलिस ने बहराइच से चोरी हुई पिकअप और तीन दिन पहले शहर के मोहल्ला महाराजनगर से चोरी हुई बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
सदर कोतवाली के एसएसआई जेपी यादव ने बताया कि राजापुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग बहराइच से एक पिकअप चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वीरबाबा मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने बहराइच की ओर से आ रही पिकअप को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें एक बाइक भी लदी मिली। जिस पर पुलिस ने पिकअप और बाइक के कागज मांगे, तो उसमें सवार दोनों युवक कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने पिकअप सवार थाना खीरी के गांव हरैया निवासी चालक अनुराग उर्फ राधारमण पांडेय और सीतापुर जिले के थाना व कसबा लहरपुर निवासी महबूब को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी टूट गए। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पिकअप 28 जून 2016 को बहराइच और 15 सितंबर 16 को लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक मोहल्ला महाराजनगर निवासी संजीव अग्रवाल की है। पुलिस पिकअप स्वामी का पता लगा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।