फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Atisbaj house explosion, killing three

आतिशबाज के घर धमाका, तीन की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां/मझगईं(खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां/मझगईं(खीरी)। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Atisbaj house explosion, killing three
fire - फोटो : amar ujala
मरने वालों में आतिशबाज और उसकी पत्नी भी
विज्ञापन

बेटे समेत दो गंभीर रूप से घायल, दो मकान क्षतिग्रस्त

मझगईं कस्बे में शनिवार दोपहर आतिशबाज के घर लगी आग के बाद हुए विस्फोट में आतिशबाज यासीन, उसकी पत्नी और एक नौकर की मौत हो गई, जबकि बेटा व एक अन्य नौकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि महिला करीब 15 फुट हवा में उछलकर पड़ोसी के घर में जा गिरी। धमाकों से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पड़ोस के छह और मकानों में आग लग गई।
यासीन के मकान में काफी समय से आतिशबाजी बनाने का काम होता आ रहा है। यासीन के पास आतिशबाजी बनाने और बेचने का लाइसेंस था। दोपहर करीब 12 बजे उसके घर में अचानक आग लग गई और घर में रखे पटाखे जलने लगे। धीरे-धीरे आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और पटाखों में विस्फोट होने लगे। आतिशबाज की पत्नी आसिमा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे 48 वर्षीय यासीन, 15 वर्षीय बेटे दिलशाद और दो नौकर अजय व विजय को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। अजय ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। हालत चिंताजनक देखते हुए यासीन, दिलशाद और विजय को लखनऊ रेफर कर दिया गया। यासीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

धमाके से पड़ोस के याकूब और अयूब के घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि नेकीराम, ओमप्रकाश, मेलाराम, अशोक, सुरेश और राजकुमार के घरों में आग लग गई। एसडीएम शादाब असलम और पुलिस अधिकारियों ने मौके मुआयना किया। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed