फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anganwadi worker and principal agent in altercation

आंगनबाड़ी वर्कर और प्रधान प्रतिनिधि में हुई नोकझोंक

Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker and principal agent in altercation
anganbadi - फोटो : amar ujala
दोनों पक्षों की तहरीर, एक दूसरे पर लगाया आरोप
विज्ञापन

अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया मामला

ब्लाक सभागार में हौसला पोषण योजना की बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर और प्रधान प्रतिनिधि में हुई नोकझोंक में मारपीट का आरोप प्रत्यारोप लगा है। आंगनबाड़ियों ने ब्लाक पर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
ब्लाक सभागार में सीडीपीओ मंजू गुप्ता के निर्देशन में ब्लाक की आंगनबाड़ी वर्कर और प्रधानों की बैठक हौसला पोषण योजना के अंतर्गत हो रही थी। जिसमें गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को ताजा भोजन दिलाने की व्यवस्था पर विचार विमर्श होना था। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत रसूलपुर की प्रधान का स्वास्थ्य खराब होने पर उनके प्रतिनिधि कुवेद खां को बोलने के लिए बुलाया गया। जिन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की सूची प्रधानों को उपलब्ध कराने, खाना किस माध्यम से बनेगा की जानकारी देने, भोजन का सत्यापन प्रधानों से कराने की बात कही। इसी बीच आंगनबाड़ियों को मनमानी कह देने पर घरथनियां की आंगनबाड़ी सीमा राज बिफर गईं, आरोप है कि उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि कुवेद खां पर चप्पल फेंक दी, मामला गरमाता देख प्रधानों ने इसका विरोध किया तो सीमाराज सभागार से बाहर आ गई। आंगनबाड़ियों ने एकत्र होकर प्रधान प्रतिनिधि पर अपशब्द कहने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। उधर प्रधान भी लामबंद हो गए, जिन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने लखीमपुर रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार पांडे, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लखीमपुर की बैठक से वापस आ रहे एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, तहसीलदार अशोक कुमार यादव ने ब्लाक पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। मामले को ठंडा करने के लिए आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों ने दिया ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अपने साथी के अपमान पर उत्तेजित प्रधानों ने डीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि आंगनबाड़ी वर्कर को निलंबित कर सेवाएं समाप्त की जाएं। प्रधान हर वर्ग का भी प्रतिनिधि है। आंगनबाड़ी द्वारा चलाई गई चप्पल अस्मिता पर हमला है। मांग की कि मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाए। अन्यथा प्रधान संघ आंदोलन करेगा।

प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया अभद्रता का आरोप
गोला गोकर्णनाथ। घरथनियां के मनोज कुमार की पत्नी सीमा राज आंगनबाड़ी ने तहरीर में कहा है कि प्रधान प्रतिनिधि ने अपशब्द कहे, जब सभी आंगनबाड़ी खड़ी हो गईं तब कुछ प्रधानों ने जातिसूचक गालियां देते हुए ब्लाक परिसर में उनसे अभद्रता की, दौड़ाया, बचने के लिए आफिस में घुस गईं तो उन्हें खींचकर बाहर लाया गया। आंगनबाड़ी ने प्रधान प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग की है।


सत्यापन की मांग पर भड़कीं आंगनबाड़ी
गोला गोकर्णनाथ। रसूलपुर के प्रधान प्रतिनिधि कुवेद खां ने अपनी तहरीर में लिखा है कि जब वे स्डटाक सत्यापन प्रधान से कराने की बात कह रहे थे तभी आंगनबाड़ी भड़क गईं, उसे चप्पल मारी गई। इससे मानहानि हुई है और प्रधानों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने जांच कर आंगनबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed