{"_id":"570150ad4f1c1bb823c810d1","slug":"after-the-rape-the-girl-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद बच्ची की हत्या
ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्न अवस्था में खेत में मिली लाश, सलवार से गला घोंटा
परिवार ने जताई गांव के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म की आशंका
पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज होगा केस
थाना क्षेत्र के गांव बिनौरा में खेत पर घास छील रही दस वर्षीय एक बच्ची की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उसका शव नग्न अवस्था में मिला। गला उसी की सलवार से कसा हुआ था। यह बच्ची रविवार सुबह घास छीलने निकली थी, जहां पहुंच कर गांव का एक व्यक्ति बच्ची को जबरन अपने साथ कहीं ले गया था। शव उस जगह से दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में मिला। बच्ची के शरीर के निचले हिस्से से रक्तस्राव हो रहा था। बच्ची के पिता ने गांव के ही नासिर के खिलाफ बलात्कार के बाद हत्या करने की तहरीर दी है। नासिर फरार बताया गया है। नासिर के खिलाफ करीब आठ साल पहले गांव के ही बाबू कुम्हार का गला रेतकर हत्या के प्रयास करने का मामला भी दर्ज है। एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मुकदमा लिखा जाएगा।
बच्ची के पिता ने बताया कि छह बहन-भाइयों में सबसे बड़ी उसकी बेटी अपने छह साल के भाई के साथ रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव में उत्तर दिशा के एक खेत में बकरियों के लिए घास लेने गई थी। उस समय गांव से थोड़ी दूर एक व्यक्ति खेत में प्याज की निराई कर रहा था। वह बच्ची के पास आया और उसका खुरपा जबरन छीन लिया। बच्ची के साथ पहले तो उसके भाई ने विरोध किया और फिर पिता को बताने के लिए घर आ गया। बेटे की बात सुनकर पिता उस स्थान पर पहुंचा तो आरोपी और बच्ची दोनों नहीं मिले। पिता बच्ची के घर पहुंचने की सोच कर वहां से चला आया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो पिता आरोपी के घर गया लेकिन उसने बच्ची के बारे में कुछ पता होने से इंकार कर दिया।
शाम साढ़े पांच बजे तलाश करते हुए परिवार के लोग गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचे तो घास रखने के लिए बच्ची द्वारा घर से लाई गई खाली बोरी एक खेत में मिली। पास में बच्ची का शव भी मिल गया। वहां काफी संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस का मानना है कि बच्ची की हत्या इसी स्थान पर की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके गले और गुप्तांग से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचे एसओ मनोज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि बच्ची के साथ रेप हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्लाइड की जांच से हो जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
मानसिक मंदित किशोरी से रेप, हालत गंभीर
गुलरिया (ब्यूरो)। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर बिजुआ चौकी इंचार्ज संजय सिंह गांव पहुंचे और किशोरी को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भिजवाया है। बताते हैं कि यह किशोरी रविवार की दोपहर गया प्रसाद के खेत के पास खाली पड़े खेत में गेहूं की बालियां बीनने गई थी। उसके माता-पिता किसी काम से लखीमपुर गए हुए थे। करीब तीन बजे किशोरी रक्तरंजित हाल में घर पहुंची तो परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी ने इशारों में एक व्यक्ति द्वारा गलत काम किए जाने की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।