फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोबाइल उठाने के शक में युवक को पीटा, मौत

मोबाइल उठाने के शक में युवक को पीटा, मौत

Mon, 11 Mar 2019 10:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल उठाने के शक में युवक को पीटा, मौत
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा क्षेत्र में सोमवार की सुबह मोबाइल उठाने के शक में दो सगे भाइयों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव सुजानपुरवा निवासी रहमत अली के पुत्र तौफीक (28) की ससुराल गांव मथुरापुरवा (हरद्वाही) में हैं। तौफीक करीब चार साल से अपनी ससुराल में बूढ़ी मां, पत्नी और एक बेटी के साथ रहकर गांवों में ट्रैक्टर ले जाकर मशीन से धान कूटने का काम करते थे। तौफीक शनिवार को पड़ोस के गांव चितिहा में धान कूटने गए थे। इसी दिन गांव चितिहा निवासी छोटू यादव का मोबाइल कहीं गिर गया था, जिसकी छोटू यादव तलाश कर रहा था। रविवार की शाम किसी ने छोटू यादव को बताया कि उसका मोबाइल तौफीक को मिला है। इसको लेकर रविवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। सोमवार की सुबह करीब सात बजे तौफीक घर के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर दातून कर रहा था। इसी बीच छोटू यादव अपने बड़े भाई लल्लू यादव के साथ पहुंच गया। दोनों ने तौफीक पर मोबाइल वापस करने का दबाव बनाया, जबकि तौफीक मोबाइल उसको मिलने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। इस पर छोटू यादव ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर तौफीक की पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने मौके से हट गए। तौफीक की पत्नी साफिया ने बताया कि पति आरिफ घर आकर चारपाई पर गिर गए और कुछ देर बाद पति की हालत बिगड़ गई। इस पर घर वाले पहले बेलरायां स्थित एक निजी चिकित्सक के ले गए, लेकिन डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर दूसरी जगह दिखाने को कहा। इस पर घर वाले पति को सिंगाही ले जा रहे थे। रास्ते में तौफीक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव मृतक की पत्नी की तहरीर पर छोटू यादव और उसके भाई लल्लू यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


घर के मुखिया की मौत से टूट गया परिवार
मोबाइल को लेकर हुए मामूली विवाद में तौफीक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह परिवार का मुखिया और अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में उसकी 75 वर्षीय मां अकबरी, पत्नी साफिया और आठ साल की बेटी है। तौफीक की मौत से उसका परिवार पूरी तरह से टूट गया है। मां-पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नहीं मिले तो दो महिलाओं को उठा लाई पुलिस
गांव मथुरापुरवा में हत्या की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना पर एसओ अजय कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला सिपाहियों के साथ पुलिस गांव चितिहा पहुंची और आरोपी के घरों में दबिश दी। बताते हैं कि आरोपियों के न मिलने पर पुलिस आरोपी लल्लू की पत्नी और उसकी बहन को पकड़ कर थाना ले आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले रखा है।


छोटू का मोबाइल गिर गया था। उसे शक था कि मोबाइल तौफीक को मिला है। इसको को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान तौफीक के सीने पर आरोपियों ने मुक्का मार दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई है।
- अजय कुमार राय, थानाध्यक्ष सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed