{"_id":"5a12e6844f1c1bee688bcb2b","slug":"91511188100-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच चले समझौते के बाद जब बात नहीं बनी तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण का कहना है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 18 नवंबर की सुबह काम से बाहर गया था। दोपहर में घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस बीच गांव का ही आरोपी उसके घर घुस आया और उसकी पुत्री को दबोचकर दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। शाम को जब पिता घर लौटे तो बेटी ने पूरी घटना बताई। बताते हैं कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पिता पीड़ित किशोरी को लेकर रविवार शाम कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी, इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन