फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक ही रात सराफ सहित पांच दुकानों से लाखों की चोरी

एक ही रात सराफ सहित पांच दुकानों से लाखों की चोरी

Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात सराफ सहित पांच दुकानों से लाखों की चोरी
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के गांव चहमलपुर चौराहा पर स्थित एक सराफा की दुकान सहित पांच दुकानों कों चोरों ने निशाना बनाया। बृहस्पतिवार की रात शटर तोड़कर चोर पांचों दुकानों से नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान उड़ा ले गए। एक ही रात पांच दुकानों में हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव हरैय्या सैदीपुर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी किराने की बड़ी दुकान चहमलपुर चौराहा पर है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले आए। रात में चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी समेत करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। चोरों ने पड़ोस स्थित सुनील रस्तोगी की सोने-चांदी, नवल किशोर की किराना, अमित कुमार की कॉस्मैटिक और गौतम टेलर की दुकान का शटर भी तोड़ दिया। चोर पांचों दुकानों से करीब तीन लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग अपनी दुकानों पर पहुंचे। एक ही रात चौराहा पर पांच दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी की वारदात से जहां व्यापारियों और आम लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं थाना खीरी पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से व्यापारियों में गुस्सा
व्यापारियों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। कभी-कभार ही पुलिस आती है, इससे अपराधी बेखौफ हैं। घटना को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। व्यापारियों ने चौराहा पर नियमित गश्त कराने की मांग एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दुकानों में शटर तोड़कर चोरी की वारदात हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुकानदारों ने चोरी गए सामान की सूची बाद में देने की बात कही है।
चंद्रकांत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed